रिपोर्ट कालिन्दी मिश्रा संतकबीरनगर
- जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई देने वालों का पूरे दिन लगा रहा ताता
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दिया बधाई।
*संतकबीरनगर।* भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जनप्रिय मृदुभाषी मिलन स्वभाव के धनी जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर व सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से ही भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाने व बुके भेंट कर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए एक साल बेमिसाल के नाम से संबोधित किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहे है।उनके एक वर्ष के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। 2022 के विधानसभा के चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा खलीलाबाद विधानसभा,मेहदावल विधानसभा,धनघटा विधानसभा तीनों सीटें पर भारी जीत दर्ज की है।और विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को संत कबीर नगर से काफी अच्छे मत प्राप्त हुए और विजय पताका फहराया है। जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद पूरे गोरखपुर में उच्च स्थान पर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के कार्यकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुपरस्टार मनोज तिवारी,सुपरस्टार सांसद रवि किशनसमेत भाजपा के सैकड़ों दिग्गज नेता आ चुके है। भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा की विशाल जनसभा बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किसान मोर्चा का विशाल कार्यक्रम युवाओं की बाइक रैली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा जैसी तमाम कार्यक्रमों का विशाल आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ।जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, मैं सदैव इसके लिए ऋणी रहूंगा हर समय कार्यकर्ताओं के लिए तैयार हैं।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता ही असली ताकत हैं,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितना मजबूती के साथ के साथ खड़े हैं मैं उतना ही मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा। श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्या का समाधान हो। इस दौरान बधाई देने वालों में सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद,एमएलसी सुभाष यदुवंश, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी,धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व पौली ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव, नाथनगर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव,हैसर प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह,खलीलाबाद प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद,बघौली प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह,बेलहर ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, साथा ब्लाक प्रमुख अरविंद जयसवाल,मेहदावल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी,चेयरमैन खलीलाबाद श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा,जिला मंत्री गणेश पाण्डेय,दीपू सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमर राय,ज्ञानेंद्र मिश्र,किरण प्रजापति,सत्य पाल पाल,जिला मंत्री अशोक यादव, अनिल पाण्डेय,नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, खलीलाबाद नगर उपाध्यक्ष इंजीनियर सुधांशु सिंह, खेल संघ जिला अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह,हैप्पी राय,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरी,हैसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय,विष्णु मिश्रा,अजय भारती,विजय प्रताप सिंह,सनी कुमार,नीरज सिंह,समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।